Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 02:52 PM
जम्मू-कश्मीर के केरन सैक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की...
श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का जरूरी और समुचित जवाब दिया जा रहा है। सेना के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गोगाल्दारा में सेना के पैदल गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें 2 जवान घायल हो गए। सूत्रों का कहना है कि जवानों में से एक को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है।