Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 09:14 PM
नौसेना के दो जहाजों, एक पनडुब्बी और पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के लंबी दूरी के दो समुद्री ....
मुंबई: नौसेना के दो जहाजों, एक पनडुब्बी और पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के लंबी दूरी के दो समुद्री टोही विमान इस समय पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी हिन्द महासागर में तैनात हैं। एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) मुंबई और पनडुब्बी शिशुमार ने पश्चिमी अरब सागर में अपनी तैनाती के तहत आज ओमान के दुक्म में प्रवेश किया।
आईएनएस कोच्चि जहाज भी शामिल
दोनों ने रास्ते में कई अभ्यास पूरे किए और इसके बाद दुक्म पहुंचे। इसमें कहा गया कि भारतीय नौसेना की एक पनडुब्बी लंबे समय बाद किसी विदेशी बंदरगाह का दौरा कर रही है। विज्ञप्ति में कहा गया कि नौसेना की ये इकाइयां निगरानी तथा अरब सागर रिम देशों के साथ सहयोग के लिए महीने भर की तैनाती पर हैं। एक दूसरा जहाज आईएनएस कोच्चि भी इसमें शामिल है जो दक्षिणी हिन्द महासागर की तरफ बढ़ रहा है।