वंशवाद पर अपने गिरेबां में झांकें अमित शाह: मनीष तिवारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 03:43 PM

congress  rahul gandhi  amit shah  manish tewari

कांग्रेस ने वंशवाद पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए आज कहा कि शाह को यथार्थ से आंख मूंदने और दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

नई दिल्ली: (वार्ता) कांग्रेस ने वंशवाद पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए आज कहा कि शाह को यथार्थ से आंख मूंदने और दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।  कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में यहां संवाददाताओं के सवालों पर कहा कि शाह को हकीकत ध्यान में रखकर टिप्पणी करनी चाहिए। भाजपा में कितना वंशवाद है इसका सबूत उसके वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल के पुत्र तथा लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर, राजस्थान की मुयमंत्री वंसुधरा राजे सिंधिया और चावल घोटाले में फंसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह के सांसद पुत्र हैं। 

उन्होंने कहा कि 40 माह पुरानी मोदी सरकार के कामकाज को देखकर साफ हो गया है कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता। पिछले तीन साल में उसने लोगों के खानपान पर अंगुली उठायी, गौरक्षा के नाम पर ङ्क्षहसा को बढ़ावा दिया और लव जेहाद जैसे मुद्दों पर देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया। चुनाव नजदीक आते देखकर भाजपा इसी नीति को अपनाते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति करने में जुट गई है।   

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा को देश चलाना नहीं आता। मोदी सरकार तीन साल में अर्थनीति, कूटनीति और विदेशनीति जैसे सभी मोर्चों पर विफल हुई है। भाजपा चुनाव में किए गए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने भाजपा सरकार को असंवेदनशील करार दिया और कहा कि यह सरकार लोगों के साथ न्याय नहीं कर पाई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!