Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 11:40 AM
कल 17 अक्टूबर धनतेरस से पंच महोत्सव का आरंभ हो जाएगा। पूरे साल में खरीदारी करने का ये सबसे शुभ दिन है। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, इस रोज की गई शापिंग घर में शुभ लाभ लेकर आती है।
कल 17 अक्टूबर धनतेरस से पंच महोत्सव का आरंभ हो जाएगा। पूरे साल में खरीदारी करने का ये सबसे शुभ दिन है। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, इस रोज की गई शापिंग घर में शुभ लाभ लेकर आती है। धन के देवी-देवता लक्ष्मी-कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीष बनाए रखते हैं। कुछ विद्वानों का मानना है सारा दिन ही मंगलसूचक होता है, कभी भी खरीदारी की जा सकती है। अन्य का मत है की शुभ समय में की गई खरीदारी अधिक फल देती है।
पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
शाम 07.30 से 09.00 बजे तक
इस समय न करें पूजा और खरीदारी
सायं 03.00 से 04.30 के बीच अशुभ मुहूर्त है।
इन मंत्रों के जाप से कुबेर को करें खुश
ॐ ह्रीं कुबेराय नमः
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा'
लक्ष्मी मंत्र
कमलगट्टे हाथ में लेकर इस मंत्र का यथासंभव जाप करें।
मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।
क्या आप जानते हैं इस दिन विशेष खरीदारी से इच्छाएं भी पूरी होती हैं
धन की इच्छा है तो पानी का नया बर्तन घर ले आएं।
कारोबार बढ़ाने के लिए धातु का दीपक खरीदें।
संतान से संबंधित किसी भी समस्या का हल करने के लिए थाली या कटोरी खरीदें।
उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए धातु से बनी घंटी खरीदें।
घर के माहौल को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो खाना पकाने का बर्तन खरीदें।