आज का गुडलक- रात को करें विधिवत पूजन, लंबी बीमारी से मिलेगी राहत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 08:14 AM

aaj ka good luck

आज बुधवार दी॰ 18.10.17 को कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन छोटी दीपावली, काली चौदस, नरक चतुर्दशी व रूप चौदस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के पूजन का विधान है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक दैत्य का

आज बुधवार दी॰ 18.10.17 को कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन छोटी दीपावली, काली चौदस, नरक चतुर्दशी व रूप चौदस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के पूजन का विधान है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक दैत्य का वध करके उसके बंदी ग्रह में से कन्याओं को छुड़ावाया था। इसी दिन यमराज ने महापराक्रमी व महादानी राजा रन्तिदेव की गलती सुधारने हेतु उन्हें जीवनदान देकर नर्क के कोप से मुक्ति दिलाई थी। मान्यतानुसार इसी दिन देवऋषि नारद ने राजा हिरण्यगभ को उनके कीड़ें पड़ चुके सड़े हुए शरीर से मुक्ति का मार्ग बताया था जिससे राजा हिरण्यगभ को सौन्दर्य व स्वास्थ्य प्राप्त हुआ था। इसी कारण इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में शरीर पर चंदन का लेप लगाकर तिल मिले जल से स्नान करने का महत्व है। इस दिन आद्या काली का उद्गमन पर्व काली चौदस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यमराज, श्रीकृष्ण और महाकाली का विशेष पूजन किया जाता है। रात्रि के समय घर की दहलीज पर दीप लगाए जाते हैं। रूप चौदस के विशेष स्नान पूजन व उपायों से लंबे समय से चल रही बीमारी दूर होती है, काले जादू का असर खत्म होता है, कर्ज से मुक्ति मिलती है, व्यावसायिक परेशानियां दूर होती हैं, नर्क से मुक्ति मिलती है तथा व्यक्ति लंबे समय तक जवान व खूबसूरत रहता है।


विशेष पूजन विधि: रात्रि में आद्या काली व यमराज का विधिवत पूजन करें। सरसों के तेल का दीप करें, काजल से तिलक करें, लोहबान से धूप करें, बरगद का पत्ता चढ़ाएं। इमरती का भोग लगाएं, तथा नारियल सिर से 7 बात वारकर समर्पित करें तथा काले हकीक की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद इमरती चौराहे पर रख दें।


यम दीप पूजन मुहूर्त: शाम 18:00 to 19:00


निशिता पूजन मुहूर्त: रात 23:40 से रात 00:31 तक।


संध्या पूजन मुहूर्त: शाम 19:15 से रात 21:10 तक।


यमराज पूजन मंत्र: यं यमराजाय नमः॥


आद्या काली पूजन मंत्र: कालिकायै च विद्महे श्मशानवासिन्यै धीमहि तन्नो अघोरा प्रचोदयात्॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार पर अभिजीत नहीं होता है।


आज का अमृत काल: रात 01:15 से रात 02:54 तक।


आज का राहु काल: दिन 12:06 से दिन 13:30 तक। 


आज का गुलिक काल: प्रातः 10:41 से दिन 12:06 तक।


आज का यमगंड काल: प्रातः 07:52 से प्रातः 09:16 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


विशेष वर्जित मुहूर्त: आज स्वर्ग वासनी भद्रा रहेगी प्रातः 09:09 बजे से रात 20:00 बजे तक। इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
हरित नील (बिलौर)।


आज का गुडलक दिशा: पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ ह्रों जूं सः॥ 


आज का गुडलक टाइम: दिन 14:50 से शाम 15:50 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: कर्जों से मुक्ति के लिए पूर्वमुखों होकर 4 बत्ती वाला मिट्टी का दीपक घर के मुख्य द्वार पर रखें।

आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक रोग मुक्ति हेतु सभी परिजनो के सिर से 4 काली मिर्च के दाने वारकर कर्पूर से जला दें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: लंबे समय तक खूबसूरत व जवान बने रहने के लिए श्रीकृष्ण पर चढ़ा हल्दी-चंदन का लेप शरीर पर लगाएं।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे महालक्ष्मी दीपावली पर धन की बरसात करके बनाएंगी आपको धनवान।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!