Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Oct, 2017 05:44 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शुरु किया गया अभियान सफल होता नजर आ रहा है। अभियान से प्रेरणा लेते हुए भोजपुर जिले में एक लड़के के पिता ने सराहनीय कदम उठाया है। भोजपुर जिले के रिटायर्ड शिक्षक हरेंद्र सिंह ने अपने छोटे...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शुरु किया गया अभियान सफल होता नजर आ रहा है। अभियान से प्रेरणा लेते हुए भोजपुर जिले में एक लड़के की शादी में उसके पिता ने दहेज को ठुकरा कर सराहनीय कदम उठाया है।
भोजपुर जिले के रिटायर्ड शिक्षक हरेंद्र सिंह के छोटे बेटे प्रेमरंजन सिंह की शादी जमालपुर के प्रमोद सिंह की बेटी अनुराधा से तय हुई। शादी में लड़की के पिता द्वारा दिए गए दहेज को लौटाकर लड़के के पिता ने एक मिसाल कायम की है। हरेंद्र सिंह के इस कदम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरेंद्र सिंह के परिवार को बधाई दी है।
लड़के के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए पूरे परिवार ने दहेज की राशि लौटने का फैसला लिया।