रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए चीन ने की मदद की पेशकश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 11:57 AM

china offers help to resolve the rohingya crisis

चीन ने रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए तीन सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है। म्यांमार के रखाइन राज्य में सेना की कार्रवाई के बाद अगस्त से अब तक करीब छह लाख मुस्लिम रोहिंग्या भागकर बंगलादेश आए हैं और अब बंगलादेश ने इस समस्या के हल के लिए चीन से मदद का...

शंघाईः चीन ने रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए तीन सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है। म्यांमार के रखाइन राज्य में सेना की कार्रवाई के बाद अगस्त से अब तक करीब छह लाख मुस्लिम रोहिंग्या भागकर बंगलादेश आए हैं और अब बंगलादेश ने इस समस्या के हल के लिए चीन से मदद का अनुरोध किया है।

म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन का मानना है कि म्यांमार और बंगलादेश बातचीत के माध्यम से ही इस समस्या का हल कर सकते हैं। चीन ने कहा कि वह बंगलादेश और म्यांमार में रोहिंग्या संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहते हैं, जिसके लिए चीन सभी नैतिक और कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए चीन तीन सूत्री अपनी कार्यक्रम बातचीत, युद्ध-विराम और मामले का स्थायी समाधान करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम पहले से ही जारी है और यह हिंसा को रोकने का प्रमुख यंत्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष जल्द ही प्रत्यावर्तन समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और इसे लागू कर सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!