नाबालिग छात्रों से शर्मनाक करतूतें करने वाली अध्यापिका की खुली पोल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 12:54 PM

teacher  indicted for sex with two teen boy students

इंग्लैंड के नॉर्थ हैम्पटनशायर में एक अध्यापिका की शर्मसार करने वाली करतूत का पर्दाफाश हुआ है।  मैडलिन मार्क्स (23) नामक ये अध्यापिका को अपने 2 किशोर छात्रों का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है...

लंदनः इंग्लैंड के नॉर्थ हैम्पटनशायर में एक अध्यापिका की शर्मसार करने वाली करतूत का पर्दाफाश हुआ है। मैडलिन मार्क्स (23) नामक इस अध्यापिका को अपने 2 किशोर छात्रों  को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी अध्यापिका नॉर्थ हैम्पटनशायर के केटरिंग स्थित फेयरमॉन्ट हाई स्कूल में पिछले 2 वर्षों से नियुक्त थी।  माडिया रिपोर्ट के अनुसार, मार्क्स को दोनों नाबालिग छात्रों को न्यूड तस्वीरें  भेजी व उनके साथ सैक्स किया।

अदालत से मिले दस्तावेजों के आधार पर मार्क्स पर इसी वर्ष जुलाई में एक 17 वर्षीय छात्र के साथ ओरल सैक्स का आरोप लगा था। इसके बाद सितंबर में मार्क्स पर 16 वर्षीय एक अन्य छात्र के  साथ सैक्स करने का आरोप लगा।  हालांकि दोनों ही घटनाएं स्कूल परिसर में नहीं घटी थीं। 

पुलिस के अनुसार, मार्क्स ने पीड़ित छात्रों में से एक छात्र को सोशल मीडिया के जरिए न्यूड तस्वीरें भेजने की बात स्वीकार कर ली हैं। मार्क्स के 8 नवंबर को गिरफ्तार होने के बाद स्कूल से हटा दिया गया और दोनों पीड़ित छात्रों से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई है।फिलहाल मार्क्स को जमानत मिल गई है। मार्क्स डेटॉन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!