Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 03:05 PM
साम्बा में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व में इन्होंने आंतकवाद बोया है, आंतकवाद खाया है और आंतकवाद के...
साम्बा : साम्बा में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व में इन्होंने आंतकवाद बोया है, आंतकवाद खाया है और आंतकवाद के सिर पर ही अपनी हक्कुमत की है। उन्होंने कहा कि आज वहां के लोग आंकवाद को छोड़ रहे हैं और हमारी सेना आंतकवादियों को कुत्ते की मौत मार रही है। गंगा ने कहा कि इस साल आंतकवादियों के मरने का आंकड़ा 200 पार कर चुका है और कुछ लडक़े आंतकवाद को छोडक़र शांति की राह पर चलने के लिए तैयार हो रहे हैं और यह सब सेना के कारण ही हो रहा है।
मंत्री गंगा ने कहा कि 5-7 प्रतिशत लोग ऐसे हैं तो कम्यूनल आधार पर चलते हैं और हम उन्हें चेतवानी देते हैं कि अभी वक्त है सुधर जाएं, नहीं तो पूरी दुनिया उनका बुरा हश्र देखेगी, क्योंकि आपने सियासत राज्य की जनता की लाशों पर की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का सियासत रिकार्ड यह है कि ये 100 दिन भी काम नहीं कर पाए और सिर्फ हवाई जगहों पर सैर करके अपना जीवन जिया। उन्होंने कहा कि कभी राम-राम करके कभी अल्ला-अल्ला करके लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं अब आपका टाइम निकल गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को चेतवानी देते हुए कहा कि आप सुधर जाओं नहीं तो भाजपा आपको जल्द ही सुधार देगी।