शीर्ष 100 कंपनियों ने 5 सालों में 38.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति की निर्मित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 12:41 AM

top 100 companies created assets worth 38 9 lakh crores in 5 years

देश की शीर्ष 100 कंपनियों ने बाजार मूल्यांकन के आधार पर पिछले 5 सालों में 38.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति निर्मित की है। इन सभी में टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेस (टी.सी.एस.) लगातार 5वें साल भी संपत्ति निर्माण में सबसे ऊपर रही है। प्रमुख ब्रोकरेज कम्पनी...

मुंबई: देश की शीर्ष 100 कंपनियों ने बाजार मूल्यांकन के आधार पर पिछले 5 सालों में 38.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति निर्मित की है। इन सभी में टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेस (टी.सी.एस.) लगातार 5वें साल भी संपत्ति निर्माण में सबसे ऊपर रही है। 

प्रमुख ब्रोकरेज कम्पनी मोतीलाल ओसवाल की 22वीं वार्षिक संपत्ति निर्माण अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति बनाने के मामले में टी.सी.एस. शीर्ष पर रही है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच कंपनी ने करीब 2.50 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर एच.डी.एफ.सी. बैंक रहा जिसने समीक्षावधि में 2.31 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया। इस सूची में तीसरे क्रम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही है जिसने 1.89 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति का निर्माण किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!