घर में प्रवेश करने से पूर्व करें ये काम सौभाग्य में बदलेगा दुर्भाग्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 03:14 PM

before entering the house do this work will change in fortune

व्यक्ति का व्यवहार ही व्यक्ति की आदतों का प्रतिबिंब होता है और यही इंसान का व्यवहार दर्शाता है कि व्यक्ति सफल होगा कि नहीं। इसलिएएेसा कहना गलत नहीं होगा कि मनुष्य की सफलता व असफलता में उसकी आदतों का पूरा हाथ होता है।

व्यक्ति का व्यवहार ही व्यक्ति की आदतों का प्रतिबिंब होता है और यही इंसान का व्यवहार दर्शाता है कि व्यक्ति सफल होगा कि नहीं। इसलिएएेसा कहना गलत नहीं होगा कि मनुष्य की सफलता व असफलता में उसकी आदतों का पूरा हाथ होता है। व्यक्ति की आदतें उस पर शुभ व अशुभ फल लेकर आती हैं। एेसे में कुछ आदतों के अपनाना बेहद जरूरी होता है। तो आईए जानतें हैं कुछ एेसी खास बातें, जिन्हें करने से पहले पैरों को साफ करना बहुत जरूरी माना जाता है। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो यह बातें व्यक्ति के दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं।

यहां जानें वे 4 वे खास काम, जिनके पहले पैरों को धोकर साफ कर लेना अनिवार्य माना जाता है-

घर में प्रवेश से पूर्व
घर में बाहर कहीं से भी आने पर घर में प्रवेश करने से पहले पैरों को साफ पानी से धो लेना चाहिए। ऐसे करने से किसी भी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा आपके साथ घर में प्रवेश नहीं कर पाती।


पूजा से पूर्व
पूजा करते समय व्यक्ति का मन और शरीर दोनों स्वच्छ होना बेहद जरूरी होते हैं। पूजा करने से पहले हर कोई हाथ तो धोता है, लेकिन पैर धोने की आदत बहुत ही कम लोगों में होती होगी। लेकिन पूजा से पूर्व पैर धोने भी उतने ही जरूरी है, जितने कि हाथ। इसलिए ध्यान रखें कि पूजा से पहले पैरों को भी अच्छे से धो लेंगे। 


सोने से पूर्व
अच्छी नींद से आपका आने वाला पूरा दिन जुड़ा होता है। सोने से पहले पैरों को धोना शास्त्रों में अनिवार्य माना गया है। इससे गहरी नींद आती है और बुरे सपने भी नहीं आते।


भोजन से पूर्व
शास्त्रों के अनुसार हर बार भोजन करने से पहले हाथों के साथ पैर भी अवश्य धोने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है, साथ ही आपको भोजन के सभी पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!