रविवार का गुडलक: पारिवारिक संकटों से छुटकारा पाने हेतु करें ये उपाय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 07:43 AM

आज रविवार दि॰ 25.02.18 को फाल्गुन शुक्ल दशमी, मृगशीर्ष नक्षत्र, तैतिलकरण व प्रीति योग है। शास्त्र प्रेम सुखसागर में विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है। आज के योगायोग के कारण विष्णु के 10 मत्स्यावतार का पूजन श्रेष्ठ रहेगा।

आज रविवार दि॰ 25.02.18 को फाल्गुन शुक्ल दशमी, मृगशीर्ष नक्षत्र, तैतिलकरण व प्रीति योग है। शास्त्र प्रेम सुखसागर में विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है। आज के योगायोग के कारण विष्णु के 10 मत्स्यावतार का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। नारायण ने सृष्टि को प्रलय से बचाने हेतु मत्स्यावतार लिया था। सतयुग में एक दिन राजा सत्यव्रत को नदी में स्नान करते समय एक मछली प्राप्त हुई जिसका आकार असामान्य रूप से बढ़ता गया। सत्यव्रत की प्रार्थना पर मछ्ली ने स्वयं विष्णु रूप में प्रकट होकर सत्यव्रत से कहा की "सात दिन बाद प्रलय होगी तब तुम एक विशाल नाव में सप्त ऋषियों, औषधियों, बीजों व प्राणियों के सूक्ष्म शरीर को लेकर उसमें बैठ जाना, व मैं मत्स्य के रूप में तुम्हारे पास आकार तुम्हें पार लगाऊंगा"। समयनुसार वही सबकुछ हुआ तथा प्रलय पश्चात मत्स्यरूपधारी श्रीहरि ने राजा सत्यव्रत को तत्वज्ञान का उपदेश दिया, जो मत्स्यपुराण नाम से प्रसिद्ध है। दूसरी मान्यतानुसार जब हयग्रीव ने वेदों को चुरा कर सागर की गहराई में छुपा दिया, तब श्रीहरि ने मत्स्य रूप धारण करके वेदों को प्राप्त कर पुनः स्थापित किया। मत्स्यावतार के विशेष पूजन व उपाय से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है, पारिवारिक संकट दूर होते हैं, व मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है। 

पूजन विधि: घर की पूर्व दिशा में लाल वस्त्र पर मत्स्यावतार अथवा भगवान विष्णु के चित्र की स्थापना करके विधिवत पूजन करें। घी में रोली मिलाकर दीप करें, अगरबत्ती से धूप करें, लाल चंदन चढ़ाएं। लाल कनेर के फूल चढ़ाएं। अनार का फलाहार चढ़ाएं। सूजी के हलवे का भोग लगाएं तथा लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन उपरांत फलाहार व भोग लाल गाय को खिलाएं।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 09:45 से प्रातः 10:45 तक। 

पूजन मंत्र: ॐ मत्स्याय मनुपालकाय नमः॥

आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त: दिन 12:11 से दिन 12:57 तक।

आज का अमृत काल: रात 22:49 से रात 00:18 तक।

आज का राहु काल: शाम 16:49 से शाम 18:14 तक। 

आज का गुलिक काल: दिन 15:24 से शाम 16:49 तक। 

आज का यमगंड काल: दिन 12:34 से दिन 13:59 तक।

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।

 

आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
लाल।

आज का गुडलक दिशा: पूर्व।

आज का गुडलक मंत्र: ॐ मत्स्याय मृत्युमारकाय नमः॥

आज का गुडलक टाइम: रात 19:30 से दिन 20:30 तक।

आज का बर्थडे गुडलक: आर्थिक तंगी से मुक्ति हेतु नारायण पर चढ़ा सिक्का जलप्रवाह करें।

आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक संकट दूर करने हेतु श्रीहरि के निमित रोली मिले गौघृत का दशमुखी दीप करें।

गुडलक महागुरु का महा टोटका: मृत्यु भय से मुक्ति हेतु भगवान विष्णु पर चढ़े गेहूं के दाने मछलियों को डालें।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!