राशिफल: गुरु की चंद्रमा पर पड़ी नजर, किस पर पड़ेगा शुभ असर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 10:45 AM

jupiter peeps moon who will have good effects

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 26.02.18 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक।

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 26.02.18 चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक। 


आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सत्पतये नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से जीवन में शुभता बढ़ती है।


आज का विशेष उपाय: शुभता के लिए शहद मिले दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें। 


मेष: मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। खोई हुई वस्तु मिलेगी। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा।


वृष: कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।


मिथुन: संतान की चिंता रहेगी। अजीर्णता वश स्वास्थ्य बिगड़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। विवाद होगा व मानभंग की स्थिति झेलनी पड़ेगी।


कर्क: स्फूर्ति में कमी आएगी। हृदय विकार की अनुभूति होगी। परिजनों संग विवाद से मन में दुख होगा। सामाजिक मानहानि के योग हैं। 


सिंह: कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहन संग मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। 


कन्या: मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मकता से दूर रहें।


तुला: आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होगा। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा।


वृश्चिक: स्वभाव उग्र रहेगा। वाणी पर संयम रखें। मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। चोट लगने के योग हैं। स्नहीजनों संग विवाद होगा।


धनु: सामाजिक क्षेत्र से लाभ होगा। परिजनों संग समारोह में जाएंगे। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। अविवाहितों को पार्टनर मिलने के योग हैं।


मकर: पारिवारिक आनंद का अनुभव होगा। मित्रों संग भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार हेतु यात्रा करेंगे। व्यावसायिक धन-वृद्धि के योग है।


कुंभ: प्रतिस्पर्द्धियों संग विवाद होगा। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। प्रोफैशन में अधिकारीगण से कटुता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु धन खर्च होगा। 


मीन: रोग उपचार पर व्यय होगा। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। पारिवारिक संबंधों में नकारात्मकता आएगी। इश्वरीय कृपा से मार्गदर्शन होगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!