कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, 'हाफ मैराथन' में दिखा अलग अंदाज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 02:06 PM

rahul gandhi on the karnataka tour

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। ​रविवार को  मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कुछ बदले अंदाज में जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने पर्यावरण जल और पेड़ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। ​रविवार को  मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कुछ बदले अंदाज में जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने पर्यावरण जल और पेड़ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक मैराथन वृक्षाथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर कन्नड़ फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे भी मौजूद रहे। 
PunjabKesari
राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल संसाधन मंत्री एम बी पाटिल और कांग्रेस के महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल के साथ गोल गुम्बज पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ लोगों से हाथ मिलाया और लोगों का अभिवादन किया। मैराथन को झंडी दिखाने के बाद वह प्रतिभागियों के साथ कुछ मीटर तक दौड़ते हुये नजर आए। यह दौड़ हर साल वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित कराई जाती है इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 


बता दें कि राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के मदृेनजर कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। उन्‍होंने हाल ही में राज्‍य के अलग- अलग हिस्‍सों की यात्राएं की हैं और कुछ मंदिरों और मठों में भी पहुंचे हैं। वह जन आशीर्वाद यात्रा और नव कर्नाटक निर्माण के जरिए राज्‍य के वोटरों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 
 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!