तलाक कभी खूबसूरत नहीं होते लेकिन चीन में ये तलाक तो वाकई में बदसूरत निकला। चीन के उत्तरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बदसूरत होने के नाम पर तलाक दे दे डाला लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई तो उसने अपनी पत्नी को अदालत तक घसीटकर ले गया और उस मुकदमे में 1 लाख 20 हजार डॉलर जीत भी गया। जी हां, ये वाकई चौकाने वाली खबर है लेकिन सच है।