भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा और हिम्मत राय आज यहां बार्कलेज सिंगापुर ओपन के मौसम से प्रभावित शुरूआती दिन संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर चल रहे हैं। इन दोनों भारतीय गोल्फरों ने 2 अंडर 69 का कार्ड बनाया और वे शीर्ष पर चल रहे थामस ब्योर्न से 3 शाट पीछे हैं।