भारत की दूसरी सायना नेहवाल कही जा रही पी वी सिंधु ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर की जुआन जू को शनिवार को कडे मुकाबले में 21-17, 17-21, 21-19 से हराकर अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीत लिया।