ओलंपिक खेलों में कुश्ती को बरकरार रखने की कवायद में अमेरिका, ईरान और रूस ने आपस में हाथ मिलाया है।
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद यहां नार्वे शतरंज 2013 सुपर टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में अपने पूर्व चैलेंजर बुल्गारियाई वेसलिन टोपालोव को हराकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राज सिंह को 2020 में गर्मियों के ओलंपिक में प्राचीन भारतीय खेल कुश्ती को शामिल किए जाने का पूरा भरोसा है।
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नार्वे शतरंज 2013 के पहले दौर में आर्मेंनिया के लेवोन आरोनियन से भिड़ेंगे। ड्रा निकालने के लिए हुए ब्लिट्ज राउंड में दूसरे स्थान पर रहे आनंद नौ दौर के इस टूर्नामेंट में पांच दौर सफेद मोहरों से खेलेंगे।
साइना नेहवाल के बाद भारत की अगली बैडमिंटन स्टार करार दी जा रही पी वी सिंधू का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाये चीनी खिलाडिय़ों को हराना असंभव नहीं है।