जानें उम्र के हिसाब से कितने घटे पूरी होनी चाहिए आपके बच्चे की नींद (pics)

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2016 05:19 PM

learn how many hours must be met according to the age of your baby s sleep

छोटे बच्चे अपनी मां की गोद में खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है, इसीलिए मां को छोटे बच्चें का पालन-पोषण सही ढंग से करती हैं।

छोटे बच्चे अपनी मां की गोद में खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है, इसीलिए मां को छोटे बच्चें का पालन-पोषण सही ढंग से करती हैं। पर कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिसकी आपको जानकारी नहीं होती। पहला बच्चा होने के दौरान, हर माता-पिता को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कितने महीने से लेकर कितनी आयु के बच्चे के लिए कितनी नींद आवश्‍यक होती है।

 

आपका बच्चा ज्यादा देर तक सोता है तो इसका ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। यदि आपका बच्चा पर्याप्‍त नींद लेता है तो ठीक है। पर अगर उसकी नींद, उसकी आयु व अवस्‍था के अनुसार सही नहीं है तो आपके लिए चिंता का‍ विषय है। तो अाइए जानते है बच्चो की सही नींद के बारे में...

 

1. नवजात से छे महीने तक के बच्चे

यह समय बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है, जिसमें बच्‍चे की नींद पूरे दिन भर में 16 से 20 घंटे की चाहिए होती है। हालांकि, यह बच्चों की आदतों पर निर्भर करता है कि वह कितना सोता है और कितनी नींद में ही खुश रहता है। इस उम्र में बच्चे दो से तीन घंटे की नींद एकसाथ लेते हैं।

 

2. छे महीने से 12 महीने तक

6 महीने से 12 महीने तक बच्चे का शरीर विकसित होना शुरू हो जाता है, वह बच्चा चलना और बोलना भी सीखता है। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्‍य चाहिए होती है।


3. एक साल से 3 साल तक 

3 साल तक अापका बच्चा काफी चेतन्‍न हो जाता है और उसे 13 घंटे की नींद लेनी जरूर होती है। दिन में भी कम से कम दो से तीन घंटे की नींद आवश्‍यक होती है।

 

4. तीन साल से 5 साल तक

5 साल तकी उम्र में बच्चा काफी व्‍यस्‍त हो जाता है और सोशल व एक्टिव भी होने लगता है। ऐसे में सही नींद न लेना, कई बीमारियों का कारण बन सकता है। कम से कम 12 घंटे की नींद आवश्‍यक होती है। 


5. पांच साल से 10 साल या इससे अधिक उम्र के बच्चे 

जब बच्चे बढ़ते हैं तो उनके सोने का समय काफी कम हो जाता है। लेकिन ऐसा न होने दें। घर में बच्चों के रूल बनाएं और समय पर बच्चे को सोने को कहें। कम से कम 10 से 12 घंटे की नींद अवश्‍य लेने को कहें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!