विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा व उसके परिवार की कथित शह पर अकालियों ने जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों में जो गुंडागर्दी की है, ने बिहार का रिकार्ड भी तोड़ दिया है जिस कारण श्री रखड़ा कोमंत्री पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए।