Edited By ,Updated: 21 May, 2016 03:22 PM
घाटे में चल रही टाटा समूह की फर्म इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आई.एच.सी.एल.) अपने कर्ज को घटाने और वित्तीय लागत को कम करने ...
मुंबई : घाटे में चल रही टाटा समूह की फर्म इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आई.एच.सी.एल.) अपने कर्ज को घटाने और वित्तीय लागत को कम करने के लिए विदेश में अपनी एक और संपत्ति को बेचने की तैयारी में है।
114 साल पुरानी कंपनी भारत की सबसे पुरानी और हॉस्पिटैलिटी में सबसे बड़ी कंपनी है। घाटे के चलते यह कंपनी अब अमरीका स्थित अपनी 3 संपत्तियों में से एक ताज बोस्टन नाम के होटल को करीब 836 करोड़ में बेचने की योजना बना रही है। अगर कंपनी की यह संपत्ति बिक जाती है तो पिछले 2 वर्षों में बिकने वाली यह उसकी 7वीं संपत्ति होगी। 2 साल पहले आई.एच.सी.एल. ने घाटे में चल रहे सिडनी स्थित ब्ल्यू सिडनी नामक होटल को 180 करोड़ में बेच दिया था। 10 साल पहले अधिगृहीत किया गया ताज बोस्टन होटल 3 वर्षों से घाटे में चल रहा था। अपनी संपत्तियों को बेच कर कंपनी अपना कर्ज कम करना चाहती है। गौरतलब हो कि वर्तमान में आई.एच.सी.एल. पर करीब 5 हजार करोड़ का कर्ज है।