फाफ डू प्लेसिस (58) और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (57) के शानदार अद्र्धशतकों के बाद अपने गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई के सुपरकिंग्स और पुणे के वारियर्स पर भारी पड़ गए और उन्होंने मुकाबला 13 रनों से जीत लिया। वारियर्स को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 7 विकेट पर 151 रन ही बना सकी।