कैप्टन अमरेंद्र का नशों के खिलाफ जंग का ऐलान

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2015 10:56 AM

article

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज नशों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए घोषणा की है कि 2017 में कांग्रेस सरकार बनते ही नशों का कारोबार करने वाले व नशों को.....

बिक्रम मजीठिया नशों का सौदागर
कांग्रेस सरकार बनने पर आरोपी होंगे सलाखों के पीछे
अकाली सरकार से बाहर निकले भाजपा
सीमाओं की रक्षा मुस्तैदी से कर रही है बी.एस.एफ.

अमृतसर/जालंधर (धवन,पुरी,ब्यूरो): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज नशों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए घोषणा की है कि 2017 में कांग्रेस सरकार बनते ही नशों का कारोबार करने वाले व नशों को संरक्षण देने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे। आज रंजीत एवेन्यू में कांग्रेस की ललकार रैली में कै. अमरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली दल का कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नशों का सौदागर है जबकि अकाली दल से जुड़े सरवण सिंह फिल्लौर व अविनाश चंद्र भी नशों के कारोबार के साथ जुड़े हुए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल व भाजपा दोनों की नीतियां नशों पर रोक लगाने वाले अधिकारियों का तबादला करने की रही हैं। पटियाला में एस.एस.पी. हरदयाल सिंह मान ने नशों का कारोबार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा परंतु सरकार ने उनका तबादला फिरोजपुर कर दिया। इसी तरह से एनफोर्समैंट डायरैक्टोरेट (ई.डी.) के वरिष्ठ अधिकारी निरंजन सिंह ने ड्रग रैकेट में मजीठिया सहित कई राजनीतिज्ञों के संबंधों को बेनकाब किया था परन्तु निरंजन सिंह का तबादला यह कह कर दिया कि वह शारदा चिट फंड घोटाले की जांच करेंगे।  

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर प्रहारकरते हुए कहा कि उन्होंने 22 जनवरी को अमृतसर में रैली रखी थी पर कांग्रेस ने उनके मुकाबले इसलिए रैली रखीताकि भाजपा की दोगली नीतियों को बेनकाब किया जा सके। भाजपा को अकाली सरकार से बाहर निकल आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमित शाह पंजाब में दोबारा जब भी रैली करने के लिए आएंगे तो उनके बराबर कांग्रेस द्वारा फिर से रैली की जाएगी। उन्होंने बताया कि अकाली सीमा पर बी.एस.एफ. के खिलाफ धरना लगाने की बात करते हैं जबकि वास्तविकता यह है कि बी.एस.एफ. सीमाओं की रक्षा मुस्तैदी से कर रही है। पंजाब में सिंथैटिक ड्रग बन रहे हैं जिनको अकाली जत्थेदार शह दे रहे हैं।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व धर्मांतरण में लग गया है तथा जबरन धर्म परिवर्तन करवाए जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि ललकार रैली नशे के व्यापारियों के खिलाफ है तथा कांग्रेस सरकार बनते ही नशे की दुकानों पर ताले लगवा दिए जाएंगे। 

पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री परनीत कौर ने कहा कि अमित शाह दोगली बातें करते हैं तथा नशों को बढ़ावा देने वाले अकालियों से उनका तालमेलहै। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब आज आर्थिक, सामाजिक तौर पर खोखला हो गया है तथा पंजाबको अब कैप्टन अमरेंद्र सिंह जैसे मजबूत प्रशासक की जरूरत हैजो पंजाब को नशों से मुक्त करवा सके। रैली इंचार्ज व विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई को कांग्रेसी गांव-गांव तक लेकर जाएंगे।

कांग्रेसी नेता रघुनंदन लाल भाटिया ने कहा कि नशों के खिलाफ चुनौती को अमरेंद्र ने स्वीकार किया तथा उन्होंने लोगों के दर्द को समझा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह के.पी. ने कहा कि बिक्रम मजीठिया नशों को बढ़ावा दे रहे हैं तथा जल्द ही ई.डी. उनके खिलाफ अदालत में चालान भी पेश कर देगी।

रैली में शामिल विधायक

सुनील जाखड़, परनीत कौर, राणा गुरजीत सिंह, लाल सिंह, ओम प्रकाश सोनी, डा. राज कुमार, अजायब सिंह भट्टी, अजीत इंद्र सिंह मोफर, अमरीक सिंह ढिल्लों, अरुणा चौधरी, अश्विनी सेखड़ी, बलबीर सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरचरण सिंह बोपाराय, गुरइकबाल कौर, गुरकीरत सिंह कोटली, हरचंद कौर, हरदयाल सिंह कम्बोज, जगमोहन सिंह कंग, जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं, करण कौर बराड़, केवल सिंह ढिल्लों, मोहम्मद सद्दीक, नवतेज सिंह चीमा, परमिन्द्र सिंह पिंकी, रजनीश कुमार बब्बी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंद्र सिंह सरकारिया, सुखजिंद्र सिंह रंधावा, शाम सुंदर अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह व तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा।

पूर्व विधायक, जो हुए शामिल 
अवतार हैनरी, अमरजीत सिंह समरा भाई कुक्कू, बीर दविन्द्र सिंह, चौधरी जगजीत सिंह, चिरंजी लाल गर्ग, नत्थू राम, डा. मोहिन्द्र रेड़वा, गुरचेत सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह कांगड़, जगबीर सिंह बराड़, हरजिन्द्र ठेकेदार, हरप्रताप सिंह अजनाला, जुगल किशोर शर्मा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, कृष्ण चंद बैंस, लव कुमार गोल्डी, मदन लाल जलालपुर, मक्खन सिंह, मलकीयत सिंह दाखा, निर्मल सिंह शुतराना, रमन भल्ला, राणा के.पी. सिंह, रंजीत सिंह छज्जलवड्डी, रमेश दत्त शर्मा, रुमाल चंद, एस.एस. शाहबाजपुरी, सरदूल सिंह, सतनाम सिंह कैंथ, शेर सिंह गागोवाल, सुरजीत सिंह धीमान, सुशील महाजन, सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल, हंसराज जोशन जस्सी खंगूड़ा, मीडिया सलाहकार भरतइंद्र सिंह चाहल।

जिला प्रधान व अन्य नेता
गुरजीत सिंह औजला, हरिन्द्र सिंह भांबरी, सतवीर ंिसह पल्लीचक्की, हरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, सुखपाल सिंह भुल्लर, जगजीत सिंह धौला, सुखविन्द्र सिंह, कौशल कुमार, पवन दीवान, पी.के. पुरी, इंद्रजीत सिंह, के.के. बावा, अमरजीत सिंह, पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान विक्रम चौधरी, एन.एस.यू.आई. के गोङ्क्षबद सिंह, जतिन्द्र सोनिया, सोनू ढेसी,  अजायब सिंह रटौल, अमन अरोड़ा, अश्विनी कुमार पप्पू, बलबीर राम, बलबीर राजा सोढी, डा. राजकुमार चब्बेवाल, डा. धर्मवीर अग्रिहोत्री, गिरिराज राजौरा, गुरमेल सिंह पहलवान, हरमिन्द्र सिंह गिल, काका सुखजीत सिंह, लाली मजीठिया, महेशइंद्र सिंह बादल, मेजर राजबीर सिंह, मलकीयत सिंह जलालाबाद, मनप्रीत कौर डोली, रणइन्द्र सिंह, नरेश पुरी, राजिन्द्र बेरी, रमन बहल, मनोज अरोड़ा, तजिन्द्र बिट्टू  व अन्य ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!