Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 11:01 PM
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को पद से हटाए जाने की खबरों के बीच आज कई पार्टी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की ...
नई दिल्ली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को पद से हटाए जाने की खबरों के बीच आज कई पार्टी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की जिनमें बाजवा के विरोधी माने जाने वाले अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अलावा एक और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल तथा सनौर से पार्टी विधायक लाल सिंह ने भी सोनिया से मुलाकात की। लाल सिंह का नाम नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चल रहा है।
पंजाब से आ रहीं खबरों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर बाजवा का उतार-चढ़ाव वाला कार्यकाल समाप्त हो सकता है और उनकी जगह अमरिंदर सिंह के करीबी लाल सिंह की ताजपोशी की जा सकती है।