अपनी बहू हरसिमरत के मायके वालों को ये क्या कह गए बादल!

Edited By ,Updated: 15 Jul, 2015 01:54 PM

article

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार में ‘‘सत्ता का अधिकतर लाभ’’ मजीठिया परिवार को मिला।

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार में ‘‘सत्ता का अधिकतर लाभ’’ मजीठिया परिवार को मिला।  

बादल एेतिहासिक खालसा कॉलेज के 108वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे, तभी उन्होंने सत्यजीत सिंह मजीठिया की आेर इशारा किया और कहा, ‘‘मजीठिया साहब मैंने आपको सबसे अधिक दिया है क्योंकि आपका बेटा बिक्रम मजीठिया पंजाब सरकार में मंत्री है, आपके दामाद सुखबीर सिंह बादल पंजाब सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं और आपकी बेटी हरसिमरत कौर बादल केंद्र में मंत्री हैं।’’  

शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता विषय पर बोल रहे बादल अचानक ही अपनी बातचीत का रूख मोड़ते हुए मजीठिया परिवार पर टिप्पणी करने लगे और उन्हें स्तब्ध तथा चकित कर दिया। उन्होंने छात्रों और राज्य स्तरीय शिअद नेताओं के बीच यह बातें कहीं।  

उन्होंने अपना चेहरा खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष सत्यजीत सिंह मजीठिया की आेर करते हुए उन्हें संबोधित करना शुरू कर दिया।  बादल की टिप्पणी से सभी हक्का बक्का रह गए। इस दौरान वहां राज्य के नेताओं के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, भाजपा पंजाब प्रमुख कमल शर्मा और राज्य के कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!