Edited By ,Updated: 24 Mar, 2017 04:49 PM
पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र आज शुरू हो गया है। प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सदन के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को शपथ दिलाई। 15वीं विधान सभा में 67 विधायक पहली बार पहुंचे हैं।
चंडीगढ़: पंजाब की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र आज शुरू हो गया है। प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सदन के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को शपथ दिलाई। 15वीं विधान सभा में 67 विधायक पहली बार पहुंचे हैं।
सत्र के पहले दिन सब कुछ बदला-बदला नजर आया। कांग्रेस जहां दस साल बाद वापस सत्ता में आई है तो वहीं, इस विधान सभा में सबसे ज्यादा संख्या उन विधायकों की हैं जो पहली बार विधायक बने हैं।
सी.एम. कैप्टन अमरिंदर सिहं के बाद मत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में सबसे विपक्ष नेता फूल्का ने शपथ ली। पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल सदन से गैर हाजिर रहे।