डेंगू के मरीजों के लिए बकरी का दूध कोई उपचार नहीं, फिर भी 500 रुपए के पार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 01:19 AM

goats milk is not a remedy for dengue patients even then rs 500

वर्षों से यह बात मशहूर है कि डेंगू के मरीज को बकरी का दूध पिलाया जाना चाहिए जिसके चलते हर साल की तरह इस साल भी बकरी का दूध देसी घी से महंगा होकर 500 रुपए किलो में बिकने लगा है परंतु डाक्टर बकरी के दूध से उपचार की बात को नकार रहे हैं। जानकारी के...

बठिंडा: वर्षों से यह बात मशहूर है कि डेंगू के मरीज को बकरी का दूध पिलाया जाना चाहिए जिसके चलते हर साल की तरह इस साल भी बकरी का दूध देसी घी से महंगा होकर 500 रुपए किलो में बिकने लगा है परंतु डाक्टर बकरी के दूध से उपचार की बात को नकार रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार आम धारणा है कि बकरी के दूध में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो डेंगू के मरीज को दवाई से भी पहले ठीक कर देते हैं। इसलिए हर साल गर्मियों के बाद सर्दियों की आमद पर जब डेंगू फैलता है तो मरीजों के खून के सैल कम हो जाते हैं। इसके लिए एलोपैथी, होम्योपैथी व आयुर्वैदिक पैथी में बकायदा इलाज है जिसके लिए डाक्टर दवा देकर कुछ ही दिनों में इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं। 

करीब 90 फीसदी लोग इस धारणा को मानते हैं कि बकरी का दूध डेंगू के मरीजों के लिए गुणकारी होता है। इसलिए आजकल के मौसम में डेंगू मरीज के साथ संबंधित परिवार बकरी के दूध की तलाश कर रहे हैं। इसके चलते हर साल की तरह इस बार भी बकरी का दूध 50 रुपए से 10 गुना बढ़कर 500 रुपए किलो पर पहुंच गया है। और तो और बहुत सारे बकरी पालक तो गऊ या भैंस का दूध भी 500 रुपए किलो ही बेच रहे हैं। 

बकरी का दूध डेंगू में फायदेमंद नहीं: डा. राजेश जिंदल
हार्ट स्पैशलिस्ट डा. राजेश जिंदल ने कहा कि लोग शिक्षित डाक्टरों पर विश्वास करने कि बजाय सुनी-सुनाई बातों पर अधिक विश्वास करते हैं। डेंगू के मरीजों को बकरी का दूध देना कोई उपचार नहीं है बल्कि यह हास्यास्पद बात है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे डाक्टर की सलाह के अनुसार ही मरीज को दवा व खानपान दें। 

पंजाब में मरीजों की इतनी अधिक संख्या चिंता का विषय: डा. एच.एन. सिंह
सिविल सर्जन बठिंडा डा. एच.एन. सिंह ने कहा कि इस साल पंजाब में डेंगू मरीजों की संख्या 6,099 तक पहुचना चिंता का विष्य है क्योंकि यह वृद्धि अभी डेढ़-दो माह के लिए और जारी रह सकती है। इसलिए विभाग द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है जबकि सभी अस्पतालों में स्पैशल डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। 

जिला                     डेंगू के मरीज 
मोहाली                     1,151
होशियारपुर                  846
पटियाला                     807
कपूरथला                     597
पठानकोट                    383
लुधियाना                    329
फिरोजपुर                    274
मानसा                        192
संगरूर                        188
फतेहगढ़ साहिब           170
जालंधर                       155
मोगा                          152
रोपड़                          135
बरनाला                      117
गुरदासपुर                   112
नवांशहर                     102
बङ्क्षठडा                     100
अमृतसर                       85
श्री मुक्तसर साहिब           67
फरीदकोट                     63
फाजिल्का                     54
तरनतारन                     20 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!