Edited By ,Updated: 25 Oct, 2016 08:20 PM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह..
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह कोहली को पार्टी की पटियाला शहर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी मुख्यालय से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में केबिनेट मंत्री और शिअद सचिव दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि कोहली पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के भी सदस्य हैं जो पटियाला से 1997 में विधानसभा चुनाव जीत कर राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।