Edited By ,Updated: 11 Oct, 2015 01:36 AM
चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा ने एक मिसाल कायम करते हुए आज सफाई मुहीम की शुरुआत खुद ट्रैक्टर चला कर पार्क की सफाई...
चंडीगढ़: चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा ने एक मिसाल कायम करते हुए आज सफाई मुहीम की शुरुआत खुद ट्रैक्टर चला कर पार्क की सफाई करके की। इसके साथ ही उन्होंने 50 नए पौधे भी लगाए। इस मूहिम का उद्देश्य यह बताना था कि किसी भी चेलेंज को महिलाए अच्छे ढंग से निभा सकती हैं।
मेयर पूनम शर्मा ने आज मलोया में एक पार्क की सफाई खुद ट्रैक्टर चला कर की और इसमें महिलाओं द्वारा 50 पौधे भी लगवाए। इन पौधों की देखभाल यही औरतें करेंगी। इसके द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वातावरण भी पौधों के कारण साफ होगा। मेयर ने बताया कि यह जगह निगम की है और यहां पार्क बनाने का काफी देर से प्रस्ताव था। पर इसकी सफाई का काम ना होने से यह प्रस्ताव किर्यात्मक नहीं हो पाया। अब मैंने यह काम अपने हाथ लिया है और ट्रैक्टर द्वारा इसकी सफाई की है। हम औरतों ने मिलकर यह बताना चाहा है कि महिलाए कमजोर नहीं होती और जिस चैलेंज को मान लें उसे पूरा कर के छोड़ती हैं।