Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 07:32 PM
अपनी हंसी के लिए मशहूर क्रिकेटर से मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू ने जब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को रोते हुए देखा तो वह भी अपने आंसू रोक नही पाए। सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने पहुंचे पंजाब के स्थानीय...
अमृतसरः अपनी हंसी के लिए मशहूर क्रिकेटर से मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू ने जब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को रोते हुए देखा तो वह भी अपने आंसू रोक नही पाए। सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने पहुंचे पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद इस बात का खुलासा किया।
पंजाब केसरी के साथ खास बातचीत करते हुए सिद्धू ने बताया कि 17 साल की उम्र तक उनके परिवारवालों ने उन्हें फिल्म नहीं देखने दी। जब उन्होंने पहली बार 'शोले' फिल्म देखी तो हेमा मालिनी रोने लगी और वह भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।
नवजोत सिंह सिद्धू ने महिला सैनिकों को सलाम करते हुए कहा, 'वूमेन्स डे' पर मैंने आज यहां त्याग, बलिदान और कर्तव्य पथ की प्रकाष्ठा देखी है। आप सोच कर देखो नई शादी के बाद चूड़ा पहन कर सीमा पर तन कर खड़े होना और देश की हिफाजत करना, जिसके कारण हम अपने आप महफूज हैं। इससे बड़ी क्या भावना होगी? इस दौरान उन्होंने महिला जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।