गहलोत और पायलट ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

Edited By PTI News Agency,Updated: 09 Dec, 2019 01:17 PM

pti rajasthan story

जयपुर, नौ दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

जयपुर, नौ दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गहलोत ने सोनिया गांधी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरक रहा है।’’
गहलोत ने आगे लिखा, ‘‘ मौजूदा हालात में जन्मदिन नहीं मनाने का आपका फैसला संवेदनशील नेतृत्व का एक और उदाहरण है।’’
वहीं उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्वीट किया, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘आपके नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला, उससे हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!