Edited By ,Updated: 16 Sep, 2016 08:43 PM
व्हाट्सऐप ग्रुप! नाम सुनते ही लोगों के जहन में मस्ती, फ्रेड्स और न जाने क्या-क्या आने लगता है। अब तक केवल ग्रुप दोस्तों के बीच...
जयपुर: व्हाट्सऐप ग्रुप! नाम सुनते ही लोगों के जहन में मस्ती, फ्रेड्स और न जाने क्या-क्या आने लगता है। अब तक केवल ग्रुप दोस्तों के बीच ही बनते थे लेकिन अब यह ग्रुप सरकार और जनता के बीच बनने लगे हैं। जनता से जुडऩे के लिए आज व्हाट्सऐप सबसे आसान और सस्ता साधन बन गया है। इसी को प्राथमिकता दी ही राजस्थान सरकार ने जिसने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप का इस्तेमाल करेगी। जिसके चलते सरकार अपने देहात के प्रभारियों को नए मोबाइल फोन वितरित किए हैं।
राजे ने वितरित किए 50 मोबाइल फोन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेने और आम जनता तक इनका लाभ सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जयपुर जिला देहात मंडल अध्यक्षों ,मोर्चा अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों सहित 50 पदाधिकारियों को मोबाइल फोन वितरित किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर जिला देहात से जुड़े 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोबाइल व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर फीडबैक लेंगे तथा आमजन तक इनका लाभ पहुंचाने में मददगार बनेंगे।
अब व्हाट्सऐप ग्रुप से देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी
राजे तथा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी इन कार्यकर्ताओं से मोबाइल के जरिए संपर्क कर सकेंगे। पार्टी की इस पहल के बाद अब कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अन्नपूर्णा भंडार योजना, भामाशाह,भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, गौरव पथ, स्किल डवलपमेंट, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाएंगे और इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में आ रहे सुधार का भी प्रचार-प्रसार करेंगे।