आज ज्यादातर घरों में लड़कियों और लड़कों को बराबर शिक्षा दी जाती है। मां-बाप हर कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो और वह हो भी रही है परन्तु विवाह, ससुराल, पति आदि एक ऐसा सच है जिसमें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अगर आपकी बेटी डाक्टर है तो आपका दामाद भी कोई डाक्टर, इंजीनियर या कोई अच्छा बिजनैसमैन होगा।