इन खिलाडिय़ों पर लग चुका है गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप, सचिन भी थे शामिल

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 10:05 PM

accused of ball tampering

हाल ही में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के ऊपर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। कोहली के खिलाफ ब्रिटेन के टेबलायड द्वारा लगाए गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के ऊपर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। कोहली के खिलाफ ब्रिटेन के टेबलायड द्वारा लगाए गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। हालांकि विरोधी टीम ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई और विराट इस मामले में बच गए। कोलही से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसी पर भी ऐसे आरोप लगाए गए और सजा के तौर पर उनकी मैच फीस काट ली गई। हालांकि, इस तरह का आरोपों का सामना करने वाले ये दोनों अकेले नहीं हैं। इनसे पहले कई खिलाडिय़ों पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं।

                                 PunjabKesari
सचिन तेंदुलकर 

साल 2001 में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर थी, तो वहां सीरिज के आखिरी टेस्ट में मैच रेफरी माइक डेनिस ने उन पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। आरोप था कि तेंदुलकर ने गेंद से छेड़छाड़ की है। जिक्र किया गया उस वीडियो फुटेज का, जिसमें तेंदुलकर बॉल की सीम पर उंगलियां घुमाते दिख रहे थे। अपनी सफाई में सचिन ने कहा कि वो गेंद की सीम से मिट्टी हटाने की कोशिश कर रहे थे।

                                 PunjabKesari
राहुल द्रविड़

भारतीय टीम 2005 में जिम्बाब्वे टूर पर राहुल पर मुंह से टॉफी निकालकर बॉल पर लगाने का आरोप लगा था। इसके बाद राहुल पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा।

                                 PunjabKesari
शोएब अख्तर

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब पर सबसे गंभीर आरोप लग चुका है। यह आरोप उस समय लगा जब पाकिस्तान की टीम 2002-2003 मे जिम्बाब्वे टूर पर थी। उन्होंने नुकीली चीज से बॉल पर कट लगया दिया था। जांच पर सही पाए जाने पर शोएब पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया गया।

                                 PunjabKesari
इंजमाम उलहक 

पाकिस्तान के खिलाड़ी इंजमाम उलहक पर 2004 में बॉल से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद अंपायर्स ने बॉल ही बदल डाली थी। 20 मिनट में ही मैच इंग्लैंड की तरफ हो गया। इंजमाम ने इस पर जमकर झगड़ किया। मैच को इसके बाद ड्रॉ घोषित कर दिया गया था। यह आरोप उस समय लगा जब पाकिस्तान की टीम 2004 में इंगलैंड गई थी।

                                PunjabKesari
वकार यूनुस 

पाकिस्तान के फास्ट बॉलर वकार युनूस पर श्रीलंका टूर पर ये आरोप लगा था। वकार बॉल को बोतल के ढक्कन से बॉल को कुरेद रहे थे। वकार पहले ऐसे प्लेयर हैं जिस पर इस मामले में फाइन लगा था। यह आरोप उस समय लगा जब पाकिस्तान की टीम 2000 में श्रीलंका गई थी।

                                PunjabKesari
जॉन लेवर 

इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जॉन लेवर पर स्विंग हासिल करने के लिए गेंद पर वैसलीन लगाने का आरोप लगा था। बिशन सिंह बेदी ने लेवर पर आरोप लगया था। यह आरोप उस समय लगा जब इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरिज के लिए 1976-77 में इंडिया में आई थी। इंडिया ये टेस्ट 
इंडिया ये टेस्ट सीरीज 3-1 से हार गया था।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!