Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 08:09 PM
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने लगातार दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां मेयर एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त...
ग्रैंड रेपिड्स: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने लगातार दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां मेयर एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त 14वें स्थान के साथ पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने की आेर कदम बढ़ाए।
दो दौर के बाद अदिति का कुल स्कोर छह अंडर है। वह 63 और 67 के स्कोर से कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही ब्रुक हेंडरसन से छह शाट पीछे हैं। अदिति ने दूसरे दौर में चार बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गई।