भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास का निधन

Edited By ,Updated: 12 Apr, 2017 01:42 PM

akhilesh das

भारतीय बैडमिंटन संघ(बीएआई) के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास का बुधवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन...

लखनऊ: भारतीय बैडमिंटन संघ(बीएआई) के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास का बुधवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।  करीब 56 वर्षीय दास के परिवार में एक पुत्र और पत्नी है। डा.मनमोहन सिंह सरकार में इस्पात राज्यमंत्री रहे दास लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं। 

दास ने वर्ष 2013 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव के पहले वह कांग्रेस में लौट आये थे।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बाबू बनारसी दास के पुत्र भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष थे। 

इसके अलावा वह बैडमिंटन एशिया परिसंघ के उपाध्यक्ष, विश्व बैडमिंटन महासंघ की कार्यकारी परिषद के सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ में उपाध्यक्ष भी थे।  दास को समाज सेवा में भी गहरा लगाव था। लखनऊ में उन्होंने नि:शुल्क एम्बुलेंस चलवा रखी थीं और जगह-जगह जल प्याऊ लगवाना उनकी आदत में शुमार था। वह कई शिक्षण संस्थाओं के संचालक थे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!