सायना No.1 पर बरकरार, ज्वाला-अश्विनी गिरीं

Edited By ,Updated: 08 Oct, 2015 04:01 PM

article

भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल गुरूवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं लेकिन महिला युगल विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा..

नई दिल्ली: भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल गुरूवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं लेकिन महिला युगल विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा एक स्थान गिरकर 12वें नंबर पर खिसक गई हैं।  
 
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सायना सर्वाधिक 82792 रेटिंग अंकों के साथ विश्व की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी बनी हुई हैं। स्पेन की कैरोलीना मारिन उनसे दूसरे स्थान पर हैं जबकि कोरिया की सून जी हुएन चार स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। 2 बार की विश्व कांस्य पदक विजेता भारत की पी वी सिंधू अपने 13वें स्थान पर बरकरार हैं।  
 
हालांकि महिला युगल में भारत की शीर्ष जोड़ी ज्वाला और अश्विनी एक स्थान खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। खराब प्रदर्शन से जूझ रही भारतीय जोड़ी को अगस्त में हुई विश्व चैंपियनशिप में उन्हें क्वार्टरफाइनल में शिकस्त मिली थी तथा जापान ओपन के पहले ही राउंड में ज्वाला-अश्विनी बाहर हो गई थीं जबकि उन्होंने कोरिया ओपन से नाम वापिस ले लिया था।  
 
पुरूषों की एकल रैंकिग में कोरिया ओपन के उपविजेता के श्रीकांत 69164 रेटिंग अंकों के साथ अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि शीर्ष 10 में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता परूपल्ली कश्यप भी उनका साथ दे रहे हैं और अपने आठवें स्थान पर बरकरार हैं। कश्यप के 57981 रेटिंग अंक हैं। शीर्ष 25 में अन्य भारतीय एच एस प्रणय अपने 16वें स्थान पर बने हुए हैं।  पुरूष युगल के शीर्ष 25 रैंकिंग में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वे 19वें से 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। मिश्रित युगल में शीर्ष 25 में भारत का कोई खिलाड़ी नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!