BCCI ने धोनी और उनके फैंस को दिया खास 'तोहफा'

Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 11:04 AM

bcci  mahendra singh dhoni  videos  cricket  test team

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में सीमित ओवरों की कप्तानी छोडऩे वाले करिश्माई महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित करते हुए शुक्रवार को एक...

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में सीमित ओवरों की कप्तानी छोडऩे वाले करिश्माई महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें धोनी के करिश्माई नेतृत्व की कई झलकें दिखाई गई हैं।  
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में मिस्टर कूल धोनी के मैदान पर लिए गए बहुत से साहसिक निर्णय समेत खेल के कुछ अविस्मरणीय पलों को दिखाया गया है। दो मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में धोनी के कई यादगार लम्हों के बीच श्रीलंका के खिलाफ 2011 में वनडे विश्वकप फाइनल में लगाये गये गगनचुंबी छक्के को दिखाया गया है। भारत ने श्रीलंका को हराकर बहुप्रतीक्षित वनडे विश्वकप पर कब्जा किया था।  


वीडियो में धोनी के मैदान पर दिखाए गए संयम भरे निर्णय के अलावा बहुत से गौरवशाली क्षणों को, उनकी विकेट के पीछे मुश्तैदी , खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहना और इस तरह की अनेक बातों को दिखाया गया है।  

उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत में ही धोनी ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुये अचानक ही वनडे और ट्वंटी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 35 वर्षीय धोनी के नेतृत्व में भारत ने ट्वंटी-20 विश्वकप ,वनडे विश्वकप ,आईसीसी चैंपियंस ट्राफी जीतने के अलावा 2009 में नंबर वन टैस्ट टीम बनी थी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!