द ग्रेट खली की बायोपिक पर काम करेगा ये बॉलीवुड एक्टर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 05:34 PM

bollywood actors will work on the great khali biopic

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व हैवीवेट चैंपियन ग्रेट खली के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। सुत्रों के अनुसार जल्द ही ग्रेट खली की बायोपिक बनाने पर काम किया जाएगा। इस बायोपिक पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह किरदार निभाएंगे। आपको बता दें कि

नई दिल्ली: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व हैवीवेट चैंपियन ग्रेट खली के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। सुत्रों के अनुसार जल्द ही ग्रेट खली की बायोपिक बनाने पर काम किया जाएगा। इस बायोपिक पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह किरदार निभाएंगे। आपको बता दें कि सुशांत इससे पहले धोनी की बायोपिक धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके हैं। एक बहुत बड़े फिल्म स्टूडियो ने खली की बायोपिक बनाने के राइट लिए है।
PunjabKesari
सुत्रों के अनुसार इस अनटोल्ड स्टोरी में खली के करियर के उतार चढ़ाव के बारे में पूरा दिखाया जाएगा। पंजाब पुलिस में ऑफिसर बनने के बाद कैसे खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपना नाम कमाया ये काफी गहराई से इस बायोपिक में दिखाया जाएगा। द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राना है। भारत की तरफ से खली सबसे सफल प्रोफेशनल रैसलर रहे हैं। 7 फुट से ज्यादा लंबे इस सुपरस्टार ने इससे पहले भी कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। हालांकि इस मूवी को बनाने का काम कब से शुरू किया जाएगा इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है और इसकी ऑफिशियल घोषणा भी नहीं की गई है।
PunjabKesari
सुशांत सिंह खली के किरदार को निभाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में सुशांत ने काफी शानदार काम किया था। फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। सुशांत सिंह का बॉलीवुड में अभी तक करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने काफी अच्छी-अच्छी फिल्मों में काम किया है। तो अगर वो खली का किरदार निभाएंगे तो ये कहना बड़ी बात नहीं है कि फिल्म भी हिट हो जाएगी। फैंस को उम्मीद है कि सुशांत सिंह इस बार भी अपना रोल काफी अच्छे से निभाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!