Edited By ,Updated: 28 Jul, 2016 06:59 PM
WWE पहलवान 'द ग्रेट खली' की दुनिया दीवानी है। उनकी दीवानों की लिस्ट में वो भी शामिल हैं जिनके पीछे खुद दुनिया पागल है।
मुंबई: WWE पहलवान 'द ग्रेट खली' की दुनिया दीवानी है। उनकी दीवानों की लिस्ट में वो भी शामिल हैं जिनके पीछे खुद दुनिया पागल है। इसलिए उनसे मिलने का मौका कोई नहीं गंवाना चाहता। एेसे में जब बॉलीवुड अभीनेत्री सन्नी लियोन काे खली से मिलने का मौका तो उन्होंने बिना वक्त गंवाये उस मौके का फायदा उठा लिया।
दरअसल, हाल ही में एक हवाई यात्रा के दौरान सन्नी लियोन जिस फ्लाइट से यात्रा कर रही थी, उसी फ्लाइट में खली भी ट्रैवल कर रहे थे। बस फिर क्या था जैसे ही सन्नी काे ये बात पता चली, वे तुरंत खली के पास पहुंच गई और उनके साथ फोटो क्लिक कराई। सन्नी ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ओ यस, WWE चैम्प द ग्रेट खली से मिलकर बचपन का सपना पूरा हुआ, अब खली की पकड़ की प्रैक्टिस करुंगी।