Edited By ,Updated: 23 Mar, 2017 10:02 AM
8 बार के ब्रिटिश चैम्पियन पहलवान पर ब्रिटेन के डोपिंग रोधी अधिकारियों ने स्टेराइड का पाजीटिव पाए जाने के बाद 4 साल...
लंदन: 8 बार के ब्रिटिश चैम्पियन पहलवान पर ब्रिटेन के डोपिंग रोधी अधिकारियों ने स्टेराइड का पाजीटिव पाए जाने के बाद 4 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
आज इसकी घोषणा की गई। चिनू संधू ने ग्लोस्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में कांस्य पदक जीता था। पहले संधू ने कहा कि वह जो दवाई ले रहे हैं, उसके कारण वह स्टेराइड के पाजीटिव पाये गये लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उनके सप्लीमेंट में मिलावट के कारण ऐसा हुआ। लेकिन तीन सदस्यीय डोपिंग रोधी पैनल ने संधू के दावों को खारिज कर दिया। उन्हें स्टैनोजोलोल का दोषी पाया गया।