VIDEO: मुंबई की जीत के जश्न में ऐसे खो गए बटलर, खुल गया तौलिया

Edited By ,Updated: 22 May, 2017 10:46 AM

cricketer jos butler dance video goes viral

आईपीएल-10 के फाइनल में मिली रोमांचक जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम में जश्न का माहौल है। मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

हैदराबाद: आईपीएल-10 के फाइनल में मिली रोमांचक जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम में जश्न का माहौल है। मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम के फैन्स ने जमकर जश्न मनाया लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जोस बटलर का जश्न कुछ हटकर था। उनके जश्न का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। दरअसल बटलर जश्न में इतना खो गए कि उनका तौलिया भी नीचे गिर गया।

बटलर ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो डाला, जिसमें वह सिर्फ तौलिये में नजर आ रहे हैं और जैसे ही मुंबई ने खिताब जीता वे उठकर डांस करने लग गए, ऐसे में उनका तौलिया नीचे गिर गया। इंग्लैंड के बटलर मुंबई की टीम का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में वे वापस अपने देश लौट गए। बता दें कि मुंबई और पुणे के बीच खेला गया फाइनल आखिरी ओवर तक गया।

PunjabKesari
मुम्बई 3 बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई ने पहले 17 ओवरों में 92 रन बनाए थे लेकिन आखिरी 3 ओवरों में वह 37 रन बनाने में सफल रहा जो आखिर में निर्णायक साबित हुए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!