धोनी है दुनिया का सबसे महान कप्तानः शास्त्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 01:55 PM

dhoni is the world greatest captain says shastri

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का हर कोई मुरीद है। जब वह मैदान...

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का हर कोई मुरीद है। जब वह मैदान में अपनी चाल चलते हैं तो वे अक्सर सही साबित होती नजर आई है। क्रिकेट जगत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उनकी कप्तानी से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी उनकी कप्तानी के गुण गाए बिना नहीं रह सके आैर उन्होंने धोनी को दुनिया का सबसे सफल कप्तान करार दिया। 

धोनी दुनिया के सबसे महान कप्तान
शास्त्री ने धोनी की तारीफ करते कहा, ”धोनी एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने विश्व कप टी20 और विश्व कप जीता है। इसके अलावा भारत ने कुछ आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच भी खेले, जिसमें टीम उप विजेता रही।" उन्होंने कहा कि एमएस धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार है। वो दुनिया के सबसे महान कप्तान भी हैं। 

कोहली के लिए भी बांधे तारीफों के पुल
शास्त्री ने धोनी के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली के लिए भी तारीफों के पुल बाधें। उन्होंने कहा कि कोहली भी अब धोनी के मार्गदर्शन पर चलना सीख गए हैं आैर हो सकता है कि वह उनकी बराबरी या उनसे आगे निकल जाएं। शास्त्री ने आगे कहा, ”कोहली ने अभी बहुत कम मैच खेले हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। मुझे नहीं पता कि अगर वो इसी तरह खेलते गए तो वो कहां जाकर रुकेंगे।” 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!