Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:18 PM
फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले डी वाई पाटिल स्टेडियम को 27 सितंबर के बाद फीफा को सौंपा जायेगा। हालांकि इसके लिये अभी ता...
मुंबईः फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले डी वाई पाटिल स्टेडियम को 27 सितंबर के बाद फीफा को सौंपा जायेगा। हालांकि इसके लिये अभी तारीख तय नहीं की गयी है।
अधिकारियों ने कहा कि कल मुंबई पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने आज स्टेडियम का दौरा किया। विश्व कप की मेजबानी के लिए इस स्टेडियम की मरम्मत की गयी थी। यहां ग्रुप बी के मैच खेले जाएंगे। नवी मुंबई के अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि, गोवा और दिल्ली विश्व कप की मेजबानी करेंगे।