Edited By ,Updated: 19 May, 2017 06:47 PM
भारतीय ग्रांड मास्टर हरिकृष्णा के लिए जैसे बुरा दौर खत्म ही नहीं हो रहा ,पिछले मैच में एडम्स के उपर जीत दर्ज कर वापसी के संकेत देने वाले हरिकृष्णा को फीडे ग्रांड प्रिक्स के छठे राउंड में अनुभवी इज़राइल के बोरिस गेल्फेंड के हाथो करारी हार का सामना...
मॉस्को ,रूस । ( निकलेश जैन ) भारतीय ग्रांड मास्टर हरिकृष्णा के लिए जैसे बुरा दौर खत्म ही नहीं हो रहा ,पिछले मैच में एडम्स के उपर जीत दर्ज कर वापसी के संकेत देने वाले हरिकृष्णा को फीडे ग्रांड प्रिक्स के छठे राउंड में अनुभवी इज़राइल के बोरिस गेल्फेंड के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा है यह ना सिर्फ इस मैच के लिए बल्कि उनकी विश्व रैंकिंग के लिए भी काफी नुकसानदायक नजर आ रहा है ।
पिछले मैच में माइकल एडम्स के उपर जीत से हरीकृष्णा की वापसी की उम्मीद नजर आ रही थी पर आज एक बार फिर बोरिस के खिलाफ उनके खेल से यह साफ हो गया की वह अभी पूरी लय में नहीं है उन्होने कई गलत चाल चली । बोरिस नें उन्हे ओपन केटलन ओपेनिंग में शुरुआत से बोर्ड के केंद्र और रानी के तरफ के हिस्से से प्यादो और घोड़ो से परेशान करने की कोशिश की हालांकि बोरिस की सभी चाले सही नहीं थी और हरीकृष्णा उनका सही जबाब दे यह मैच अपनी मुट्ठी में कर सकते थे पर उनके खेल से यह साफ था की वह मैच के दौरान बोरिस के खेल का सही आकलन नहीं कर पा रहे थे । उन पर समय का दबाव भी बढ़ रहा था ऐसे में 27वी चाल में बोरिस ने एक शानदार प्रयास में एक प्यादे की बढ़त हासिल कर ली और खेल को एंडगेम की तरफ ले गए । हालांकि कई बार ऐसा लगा की हरीकृष्णा का सही खेल मैच को ड्रॉ के तरफ खीच सकता है पर ऐसा नहीं हुआ और बोरिस नें 52 चालों में एक शानदार जीत दर्ज की ।
इस हार के साथ अब हरिकृष्णा सयुंक्त तीसरे से सीधे 13वे स्थान पर सरक गए है । ऐसे में वापसी का एक ही रास्ता है उन्हे अपने सभी बचे 3 मैच जीतने होंगे ।
छह राउंड के बाद की स्थिति
Rk |
SNo |
Ti. |
Name |
FED |
Rtg |
Pts |
rtg+/- |
1 |
4 |
GM |
Ding Liren |
CHN |
2773 |
4,0 |
6,9 |
|
5 |
GM |
Mamedyarov Shakhriyar |
AZE |
2772 |
4,0 |
5,3 |
3 |
1 |
GM |
Vachier-Lagrave Maxime |
FRA |
2795 |
3,5 |
-1,6 |
|
2 |
GM |
Nakamura Hikaru |
USA |
2786 |
3,5 |
-0,3 |
|
6 |
GM |
Svidler Peter |
RUS |
2755 |
3,5 |
2,0 |
|
8 |
GM |
Grischuk Alexander |
RUS |
2750 |
3,5 |
1,4 |
|
12 |
GM |
Gelfand Boris |
ISR |
2724 |
3,5 |
7,9 |
|
13 |
GM |
Radjabov Teimour |
AZE |
2710 |
3,5 |
9,0 |
9 |
3 |
GM |
Giri Anish |
NED |
2785 |
3,0 |
-5,7 |
|
15 |
GM |
Tomashevsky Evgeny |
RUS |
2696 |
3,0 |
3,4 |
|
18 |
GM |
Hammer Jon Ludvig |
NOR |
2621 |
3,0 |
9,3 |
12 |
7 |
GM |
Nepomniachtchi Ian |
RUS |
2751 |
2,5 |
-9,8 |
|
9 |
GM |
Harikrishna P. |
IND |
2750 |
2,5 |
-7,9 |
|
14 |
GM |
Vallejo Pons Francisco |
ESP |
2710 |
2,5 |
-3,5 |
|
16 |
GM |
Hou Yifan |
CHN |
2652 |
2,5 |
2,7 |
|
17 |
GM |
Salem A.R. Saleh |
UAE |
2633 |
2,5 |
4,2 |
17 |
10 |
GM |
Adams Michael |
ENG |
2747 |
2,0 |
-8,7 |
18 |
11 |
GM |
Inarkiev Ernesto |
RUS |
2727 |
1,5 |
-14,6 |