Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 09:24 PM
श्रीलंकाई टीम के लिए खुशखबरी सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। क्रिकेट से सन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा, अरविंद डी
नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम के लिए खुशखबरी सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। क्रिकेट से सन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा, अरविंद डी सिल्वा और अनुरा टेन्नाकून को शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय द्वारा गठित यह समिति श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और मंत्रालय को अपनी सिफारिशें पेश करेगी। इस समिति के अध्यक्ष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमाका अमारासूर्या होंगे।
श्रीलंका क्रिकेट प्रदर्शन में किए जाने वाले बदलावों के बारे में समिति ने अपनी चुप्पी साधी हुई है। हालांकि, उसने टीम में चोटों की समस्या को जाहिर किया है। इसके बारे में समिति के सदस्यों ने चर्चा भी की। डी सिल्वा ने कहा कि अभी जिस मुद्दे को संबोधित किए जाने की जरूरत है, वह खिलाडिय़ों को लगने वाली चोटें हैं। जब भी टीम अच्छे फॉर्म में चल रही होती है, उस दौरान ही हमारे अच्छे खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। हमें इस पर ध्यान देना होगा और पता लगाना होगा कि यह क्यों हो रहा है और इसमें किस तरह से सुधार लाया जा सकता है। यह समिति श्रीलंका की घरेलू क्रिकेट संरचना के सुधार पर भी ध्यान देगी।