अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन नहीं मिलने से नाराज गौरव गिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 04:17 PM

gaurav gill

मोटरस्पोट्स में भारत के शीर्ष खिलाडिय़ों में शामिल गौरव गिल ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नहीं चुने पर चयन समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे इस खेल को नुकसान होगा....

नई दिल्ली: मोटरस्पोट्स में भारत के शीर्ष खिलाडिय़ों में शामिल गौरव गिल ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नहीं चुने पर चयन समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे इस खेल को नुकसान होगा।  दो बार के एशिया पेसीफिक रैली ( एपीआरसी) के चैंपियन गिल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गोल्फ, कैरम और क्यूस्पोट्स जैसे खेलों को सरकार से मान्यता मिल सकती है तो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण मोटर रेसिंग जैसे खेल को क्यों नहीं। 

उन्होंने कहा किगोल्फ, कैरम और क्यूस्पोट्स के अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाडिय़ों को पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि मैं इन खेलों को पूरी तरह से खेल का हिस्सा भी नहीं मानता हूं। गिल के मुताबिक सरकार से इस खेल को मान्यता मिलने काफी फायदा होगा। 35 वर्षीय इस रेसर ने कहा, ‘‘देश में मोटरस्पोट्स जैसे खेलों की लोकप्रियता के लिए यह जरुरी है कि इससे जुड़े खिलाडिय़ों का चयन अर्जुन पुरस्कार जैसे पुरस्कारों के लिए हो। ऐसा होने से इसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे करियर के तौर पर लेंगे।  

गौरतलब है कि अभी तक किसी भी मोटर रेसर को अर्जुन पुरस्कार से नहीं नवाजा गया है। 2015 में खेल मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ की सूची में शामिल किया है। हालांकि 2010 में इस खेल से जुड़े नरेन कार्तिकेयन को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।  

अर्जुन पुरस्कार के लिये खिलाडिय़ों का चयन एशियाई खेल, कामनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में शामिल खेलों में प्रदर्शन के आधार पर होता है जबकि दूसरे खेलों के खिलाडय़ों लिए यहां जगह बनाना मुश्किल होता है।  क्रिकेट ओलंपिक में शामिल नहीं है लेकिन लोकप्रियता के कारण क्रिकेट खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाता है। गिल ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी क्रिकेटर दस अच्छी गेंद डाल कर या कभी कभार अच्छा प्रदर्शन कर इस पुरस्कार को पा सकता है। यह तो मजाक की तरह है। इस खेल में मैं दुनिया के बेहतरीन खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं लेकिन फिर भी कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!