Edited By ,Updated: 13 Feb, 2017 07:28 PM
डब्ल्यूडब्ल्यूई में 12 साल बाद वापसी करने के बाद गोल्डवर्ग ने रिंग में तहलका...
नई दिल्ली: डब्ल्यूडब्ल्यूई में 12 साल बाद वापसी करने के बाद गोल्डवर्ग ने रिंग में तहलका मचाया हुआ है। उन्होंने जब वापसी की थी उस रैसलरों में सबसे खतरनाकर रैसलर साबित हो रहे ब्रॉक लैसनर को महज 2 मिनट के अंदर ढेर कर दिया था। वहीं रॉयल रंबल में फिर एक बार लैसनर को एलिमिनेट कर दिया था। हालांकि इसके बाद खुद गोल्डबर्ग को भी अंडरटेकर ने बाहर फेंक दिया था।
डेव मैल्टजर ने इन सबसे पीछे और गोल्डबर्ग की सफलता के पीछे पॉल हेमेन का हाथ बताया है। पिछले हफ्ते रॉ के शो में जब गोल्डबर्ग ने केविन ओवंस को चुनौती दी थी, उसके बाद मैल्टजर ने कहा कि गोल्डबर्ग से रिलेटेड जो भी चीजें हो रही है वो सब पॉल हेमेन के कहने पर हो रही है। उन्होंने ये भी बताया की क्यों किसी अन्य के मुकाबले गोल्डबर्ग के प्रोमो इतने अच्छे होते है। उनका कहना था कि, पॉल हेमेन ही ये सब चाहते है।
बता दें कि रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग के द्वारा एलिनिमेट होने के बाद मंडे नाइट रॉ में लैसनर ने गोल्डबर्ग को रैसलमेनिया 33 में अंतिम बार लडऩे की चुनौती दी है। लेकिन इससे पहले 5 मार्च को होने वाले फास्टलेन में गोल्डबर्ग का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस से होगा। इसके बाद वो रैसलमेनिया 33 में लैसनर के साथ मुकाबला करेंगे।