Edited By ,Updated: 23 Apr, 2017 08:26 PM
भारत की वाणी कपूर ने महिला यूरोपियन टूर में अपने करियर में एक दौर में चार अंडर...
सिटगेस: भारत की वाणी कपूर ने महिला यूरोपियन टूर में अपने करियर में एक दौर में चार अंडर 67 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया लेकिन इसके बावजूद वह आखिर में संयुक्त 53वें स्थान पर रहीं।यूरोपियन टूर में पहली बार अपना पूर्णकालिक टूर खेल रही वाणी ने 73, 69, 77 और 67 सहित कुल दो आेवर 286 का स्कोर बनाया।
भारत की एक अन्य खिलाड़ी अमनदीप कौर ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन वह कट से चूक गयी। फ्लोरेनेटेयाना पारकर ने तीन खिलाडिय़ों के बीच चले प्लेआफ में जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया।