धोनी, सचिन के बाद अभिनव बिंद्रा की आएगी फिल्म, ये एक्टर निभाएगा अहम रोल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 03:06 PM
भारतीय खिलाड़ियों पर बायोपिक बनने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पहले भारतीय टीम के क्रिकेटर महेद्र सिंह धोनी आैर फिर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर फिल्म बनी आैर अ...
नई दिल्लीः भारतीय खिलाड़ियों पर बायोपिक बनने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पहले भारतीय टीम के क्रिकेटर महेद्र सिंह धोनी आैर फिर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर फिल्म बनी आैर अब इनके बाद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर फिल्म बनने जा रही है।
इस फिल्म में मुख्य किरदार बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन निभाएंगे। हर्षवर्धन ने खुद बताया कि वह अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनव बिंद्रा के साथ फोटो शेयर भी किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शुरूआत काफी खास होती है, खासकर जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाने वाले हों जिस पर देश को गर्व है। मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने के लिए मिला है तो मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस किरदार को पर्दे पर बखूबी उकेर पाऊं।
अभिनव बिंद्रा ने 15 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। बिंद्रा 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक लाने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2001 में म्यूनिख कप में कांस्य पदक जीता था। 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी अभिनव ने स्वर्ण पदक जीता था।
Related Story
IPL 2024 : पंत और अक्षर की साझेदारी ने अंतर पैदा किया, जीत के बाद बोले सहायक कोच
IPL 2024 Point Table : दिल्ली कैपिटल्स को एक स्थान का फायदा, गुजरात को नुकसान
SRH vs RCB, IPL 2024 : हैदराबाद पर रहेगी नजर, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित 11 देखें
उसेन बोल्ट बने टी20 विश्व कप के ब्रॉन्ड एंबेसडर, बोले- चाहूंगा विंडीज जीते
GT vs DC : गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बताया वो लम्हा जहां से निकला हाथ से मैच
GT vs DC : 19वां ओवर रसिख को क्यों दिया, मैच के बाद ऋषभ पंत ने दिया मजेदार जवाब
GT vs DC : तेवतिया के लिए हमारे पास योजना थी सौभाग्य से यह काम कर गई : कुलदीप यादव
IPL 2024 DC vs GT : आखिरी गेंद पर हारी गुजरात, दिल्ली कैपिटल्स 4 रन से जीती
T20 World cup : सहवाग की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, इन 2 प्लेयरों पर खेला दाव
GT vs DC : मोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने IPL के सबसे खर्चीले बॉलर